ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानराज्य

भिवाड़ी में बीड़ा सीईओ सलोनी खेमका के नेतृत्व में की गई अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में आज भिवाड़ी मोड़ से मनसा चौक तक बीड़ा की सीईओ सलोनी खेमका के नेतृत्व में अवैध अतिक्रमण कार्यों के खिलाफ कार्यवाही की गई। अवैध अतिक्रमण लोगों ने नाले के ऊपर किया हुआ था, जिससे नाले को साफ करने में काफी परेशानी आ रही थी। इसी को देखते हुए नगर परिषद द्वारा लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील भी की गई थी। मंशा चौक पर एक मौका ऐसा भी आया जब लोगों ने कहा कि एक घंटा रुक जाइए, उसके बाद अतिक्रमण हटा देना। उनके नुकसान को देखते हुए प्रशासन ने चौक पर एक साइड अतिक्रमण को रोका हुआ है। कार्यवाही में बीड़ा सीईओ सलोनी खेमका, तहसीलदार मीना, जे ई एन राहुल, जितेंद्र, बीना एवं भिवाड़ी मोड़ चौकी इंचार्ज नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button