
ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा भाजपा मंडल कार्यालय में सदस्यता अभियान की प्रगति को लेकर जिला अध्यक्ष उम्मेदसिंह भाया की अध्यक्षता बैठक हुई। कार्यकर्ताओं से प्रगति रिपोर्ट ली। बैठक में जिला अध्यक्ष उम्मेदसिंह भाया ने कहा कि एक सितंबर से राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ था जिसमें तिजारा विधानसभा में कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक कार्य कर रहे हैं।भाजपा कार्यकर्ता-नेता टोली बनाकर गांव-गांव में जाकर भाजपा का सदस्य बनाएंगे। जिला कार्यसमिति सदस्य ने अनुप सिंह यादव ने खुशी का इज़हार करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में पूरी जोर-जोर से जुट जाना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष बने सिंह भिदुडी ने कहा कि गया सदस्यता के मामले में पूरे जिले में तिजारा विधानसभा प्रथम स्थान पर रहेगी।नगर पालिका के पुर्व अध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने कहा कि हमारे नेता और कार्यकर्ता अपने पार्टी के प्रति समर्पित एवं निष्ठावान हैं। इस अवसर पर देशपाल यादव, पुरण तंवर, राजप्रकाश यादव, कृष्ण यादव, पारष मलिक, कंवर सिंह चौधरी, दलिप सिंह, सलोना यादव,विक्रम सिंह गुर्जर, अजित चौहान, रामनिवास सैनी, विरेन्द्र सैनी, विवेक शर्मा, सतपाल प्रजापत, सुंदर चौधरी, कृष्ण चावडा, कुलदीप यादव आदि शामिल थे।

Subscribe to my channel


