देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़शिक्षाहरियाणा

रेड क्रॉस आजीवन सदस्य सचिन अग्रवाल ने जन्मदिन के अवसर पर नेत्रहीन कन्या विद्यालय की छात्राओं को खिलाया भोजन 

नारनौल, 10 सितंबर।

(सतीश कुमार शर्मा)

 

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य सचिन अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आज नेत्रहीन कन्या विद्यालय की छात्राओं को भोजन खिलाया। साथ ही विद्यालय की हर प्रकार की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया। सचिन अग्रवाल ने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर नेत्रहीन कन्या विद्यालय की छात्राओं को भोजन भोजन खिलाकर एक आनंद की अनुभूति हो रही है।

नेत्रहीन कन्या विद्यालय की छात्राओं को भोजन करवाने के बाद श्री अग्रवाल ने श्री अनाथ गौशाला नारनौल में गौ पूजन कर 15 क्विंटल हरा चारा गौमाता के लिए उपलब्ध करवाया।

इस मौके पर जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि सचिन अग्रवाल भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और ‘माय भारत’ के माध्यम से वे विभिन्न प्रकार की सेवाएं देते रहते हैं, चाहे वह चिकित्सा सहायता हो, राहत सामग्री का वितरण या सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम हो।।

इस अवसर पर रेडक्रॉस से डॉ एसपी सिंह, विद्यालय की प्राचार्या कांता मैडम, टेकचंद यादव, लखीराम, रेखा, संगीता, मोहिनी व मधु उपस्थित थी।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button