अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानराज्य

बढ़ते अपराधो को कंट्रोल करने के लिए क्यू आर टी टीम का किया गठन 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी शहर में बढ़ते हुए अपराध को कंट्रोल करने के लिए भिवाड़ी पुलिस जिला एसपी सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेई ने दो क्यू आर टी टीमो का गठन किया है। प्रत्येक टीम में कुल पांच हथियारबद्ध कमांडो तैनात रहेंगे और यह दोनों ही टीमें 24 घंटे राउंड द क्लॉक इलाके में गश्त करेंगे। इसके साथ ही पुलिस की प्रत्येक गाड़ी पर कंट्रोल रूम नंबर 01493 221100 लिखवाए गए हैं ताकि शहर का कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी क्राइम होने पर वह तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे सके। पहली टीम के प्रभारी दिनेश कुमार होंगे जिनके मोबाइल नंबर 635477 2442 एवं दूसरी टीम के प्रभारी अजय कुमार होंगे जिनके मोबाइल नंबर 9970672 830 है। किसी भी प्रकार का शहर में यदि कोई भी क्राइम होता है तो शहर का कोई भी व्यक्ति क्यू आर टी प्रभारी के नंबर पर तुरंत सूचना दे सकता है। भिवाड़ी एसपी ने अपने स्वयं के नंबर 876487 4183 भी जारी किए है, जिस पर कोई भी व्यक्ति इन नंबरों पर फोन कर सीधे एसपी से बात कर सकता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button