देवेंद्रनगरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
संस्कृत महाविद्यालय में संपन्न हुआ 10दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ वितरित किए गए प्रमाण पत्र

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेसन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*संस्कृत महाविद्यालय में संपन्न हुआ 10दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ वितरित किए गए प्रमाण पत्र*
संस्कृत एवं संस्कृति के रक्षण में तत्पर संभाग एवं समूचे बुंदेलखंड का एक प्रतिनिधित्व करने वाला एकमात्र शासकीय संस्कृत महाविद्यालय नगर परिषद देवेंद्रनगर में स्थित है महाविद्यालय के द्वारा समाज में होने वाले अनुष्ठानों एवं संस्कारों को विधिवत संपन्न कराने हेतु विद्वानों की आवश्यकता को देखते हुए उच्च शिक्षा के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकार के निशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स कराने का निर्णय लिया गया जिसमें प्रथम सर्टिफिकेट कोर्स दिनांक 28.8.24 से प्रारंभ होकर दिनांक 7.9. 24 को संपन्न हुआ जिसमे प्रथम नि शुल्क दस दिवसीय श्री दुर्गासप्तशती पाठ पारायण सर्टिफिकेट कोर्स में 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें छह विद्यार्थियों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया बाकी विद्यार्थियों ने भी उपस्थिति प्रमाण पत्र प्राप्त किया सभी जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय से जुड़ी कोई न कोई बात अतिथियों के सामने एवं विद्यार्थियों के सामने रखी इसके पश्चात कार्यक्रम समापन पर मुख्य अतिथि गुनौर विधायक डॉ.राजेश वर्मा के प्रतिनिधि रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष डब्बू मिश्रा ने प्रतिनिधित्व किया एवम भाजपा नगर अध्यक्ष हीरा जी पटेल और उमेश शर्मा ,ललित गुप्ता महाविद्यालय प्राचार्य नीरज शर्मा एवम कॉलेज जनप्रतिनिधि अध्यक्ष पवन शुक्ला द्वारा विद्यबानो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा महाविद्यालय से जुड़ी समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के सामने रखकर उन समस्या को दूर करने की कोशिश के लिए कहा जिसमें गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने भी फोन के माध्यम से संबोधित करते हुए इन मांगों के संबंध में आकर चर्चा करने के लिए बात कही वहां उपस्थित सभी अतिथि गण की आगवानी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ .नीरज शर्मा द्वारा की गई जिसमें सभी का आभार व्यक्त करते हुए सा धन्यवाद प्रेषित किया गया/
Subscribe to my channel


