खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानराज्यशिक्षा
भगवान श्री देवनारायण के मेले पर होगा भण्डारा

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा भगवान श्री देवनारायण महाराज की जयंती पर विशाल मेला एवं देशी घी का विशाल भण्डारा ओर रागनी कंपीटिशन का आयोजन मंगलवार को मौनी बाबा आश्रम झिरका में किया जायेगा। क्षेत्र से भगवान श्री देवनारायण जी महाराज के आये ध्वजो का भी सांयकाल पुजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंहत बालकनाथ जी योगी विधायक रहेंगे। मोनी बाबा के गौशाला एवं आश्रम सूरजमुखी के सचिव देशपाल यादव ने बताया कि मोनी बाबा के परम शिष्य बाबा भरतदास महाराज के सानिध्य में यह आयोजन किया जाएगा।इस दिन बाबा भरतदास महाराज गत ग्यारह वर्षों से ले रखा मौन व्रत को भी खोलेंगे।

Subscribe to my channel


