देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
मूल्य शिक्षा से ही मिलेगी शिक्षा में एक नई दिशा
आध्यात्मिक शिक्षा से सर्वांगीण विकास शिक्षक समृद्ध एवं सशक्त राष्ट्र के मार्गदर्शक : बहन जी

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेसन=पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय पन्ना में *शिक्षक दिवस*के उपलक्ष्य में सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। बहन जी ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य है- विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना और मानव जीवन का उद्देश्य पुरुषार्थ करना, इसके लिए हमारा शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, आर्थिक, नैतिक और आध्यात्मिक विकास होना आवश्यक है परंतु वर्तमान समय शैक्षणिक संस्थानों से निकलने वाले विद्यार्थियों के अचार एवं व्यवहार को देखकर कम-से-कम यह तो अवश्य लगता है कि हमारी शिक्षण पद्धति में कोई ना कोई विलुप्त आयाम अवश्य हैं, जो हमारे विद्यार्थियों को प्राप्त नहीं हो रहा है, जिसके कारण उनके व्यक्तित्व में अनेक प्रकार की विसंगतियां दिखाई दे रही हैं। वास्तव में, यह राष्ट्र और समाज का बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है जिन विद्यार्थियों के कंधों पर राष्ट्र के निर्माण का बोझ है, उनका जीवन स्वयं के अंतर्द्वंद्वों से बोझिल हो रहा है जिन विद्यार्थियों को ज्ञान की मशाल लेकर समाज को राह दिखानी चाहिए वे स्वयं निराशा, हताशा, कुंण्ठा के गहन अंधकार में भटक रहे हैं।
आप सभी के लिए यह परम सौभाग्य व खुशी की बात है कि सर्व मनुष्य आत्माओं के परम शिक्षक ज्योति बिंदु स्वरूप परमात्मा शिव इस धरा पर साधारण मनुष्य के तन में अवतरित होकर ईश्वरीय ज्ञान और मूल्यों की शिक्षा दे रहे हैं। परम शिक्षक द्वारा वर्तमान समय में दिया जा रहा आध्यात्मिक ज्ञान मनुष्य की अंतरात्मा में व्याप्त अज्ञानता के अंधकार को समाप्त करके आंतरिक रूप से सशक्त करने में समर्थ है।
वास्तव में हमारे जीवन में यथार्थ ज्ञान के अभाव में सभी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं स्वयं परमात्मा शिव द्वारा दी जा रही मूल्य शिक्षा और आध्यात्मिकता ही हम सभी के लिए इस धरा पर अनुपम उपहार है। आध्यात्मिक शिक्षा व्यक्तित्व को प्रभावशाली और मूल्यनिष्ठ बनाती है जिससे वह एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनकर समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्माण करने में सक्षम हो सकते हैं।
कार्यक्रम में श्रीमती निशा जैन पूर्व प्राचार्य, श्रीमती शकुंतला बहन ककहरटी कन्या पाठशाला प्राचार्य, नवीन साहू, प्रभा पटेरिया, एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


