देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
संवत्सरी महापर्व पर मांस और अंडे की बिक्री पर रोक लगाने का अनुरोध

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा, 2 सितंबर 2024: नगर परिषद् बालोतरा की सभापति, श्रीमती सुमित्रा देवी जैन, ने माननीय मुख्यमंत्री, श्री भजनलाल शर्मा, को एक पत्र लिखकर जैन समाज के संवत्सरी महापर्व के अवसर पर विशेष आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने दिनांक 8 सितंबर 2024 को बालोतरा जिले में मांस और अंडे की सभी दुकानों और ठेलों को बंद रखने का आदेश जारी करने का निवेदन किया है।
श्रीमती जैन ने बताया कि पर्यूषण पर्व, जो जैन समाज का एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है, दिनांक 1 सितंबर 2024 से प्रारंभ हो चुका है और इसका समापन 8 सितंबर 2024 को संवत्सरी महापर्व के साथ होगा। जैन धर्म के अहिंसा परमो धर्म सिद्धांत का पालन करते हुए, इस पर्व के अवसर पर जैन समाज के लोग विशेष रूप से त्याग, तपस्या और अहिंसा का पालन करते हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि महापर्व के इस विशेष दिन, 8 सितंबर 2024 को, बालोतरा जिले में मांस और अंडे की बिक्री को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया जाए। ऐसा करने से जैन समाज के सिद्धांतों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा।
श्रीमती सुमित्रा देवी जैन ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री उनके इस अनुरोध पर विचार करेंगे और तदनुसार आदेश जारी करेंगे। उन्होंने अंत में कहा कि जैन समाज और हिंदू समाज इसके लिए आभारी रहेगा।

Subscribe to my channel


