ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा

दक्षिण हरियाणा (अहीरवाल) मे भी कांग्रेस की जबरदस्त लहर-अतेंद्र यादव सरपंच

अतेंद्र यादव का नारनौल विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान, लोगों का भारी जनसमर्थन मिला

नारनौल 29 अगस्त (सतीश कुमार शर्मा)

 

विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और टिकट के प्रबल दावेदार सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा है कि इस विधानसभा चुनाव मे दक्षिण हरियाणा (अहीरवाल) क्षेत्र मे कांग्रेस की जबरदस्त लहर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र मे सभी सीटें कांग्रेस की झोली मे जाएगी।

        *नारनौल विधानसभा क्षेत्र मे सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से रूबरू होते हुए सरपंच अतेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा मे प्रचण्ड बहुमत से कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी और ओर अहीरवाल क्षेत्र की गौरवशाली जनता कांग्रेस को मजबूती से समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव को चाहे कितना ही आगे सरकवा ले पर जनता ने पूरी तरह कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है।उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने जो वादे किए थे, अहीरवाल क्षेत्र मे वो विकास नहीं कर पाए और इससे जनता मे काफ़ी रोष है।*

             अतेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के चलते जनता को अब कांग्रेस का राज याद आने लगा है। कांग्रेस के राज मे सभी वर्गो भला हुआ और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश को विकास के मामले मे नम्बर वन पर ला दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब तीसरी बार फिर से चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाएगी ताकि वे हरियाणा को फिर से चमकाकर देश में नंबर वन राज्य बना सके।

 

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button