उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी के निधन पर आर्य समाज व आर्य वीर दल ने जताया गहरा शोक

बस्ती 10अक्टूबर।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी के निधन पर आर्य समाज व आर्य वीर दल ने जताया गहरा शोक

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद श्री हरीश द्विवेदी की पूज्य माताजी श्रीमती यशोदा देवी के देवलोकगमन पर आर्य समाज एवं आर्य वीर दल, बस्ती परिवार गहरी आत्मीय संवेदना व्यक्त की है।

माताजी के निधन पर आर्य समाज और आर्य वीर दल बस्ती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ओम प्रकाश आर्य प्रधान और मंत्री गरुण ध्वज पाण्डेय ने कहा

कि माताजी का निधन अत्यंत दुखद है। माताजी एक धार्मिक, धर्मपरायण और वात्सल्यमयी महिला थीं, जिन्होंने सदैव उच्च संस्कारों का सिंचन किया जो उनके परिवार में देखने को मिलता है।

आर्य वीर दल के पदाधिकारी आचार्य देवव्रत आर्य और बिन्देश यादव ने कहा कि पूज्य माताजी का जीवन सादगी, धर्म और उच्च नैतिक मूल्यों का प्रतीक था। एक मां के जाने से जो शून्य उत्पन्न होता है, उसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। हम सभी आर्य वीर दल के कार्यकर्ता इस कठिन एवं दुखद समय में हरीश द्विवेदी जी एवं उनके संपूर्ण परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

इस अवसर पर शिव श्याम, रजनीश चौधरी, उपेन्द्र आर्य, महिमा निषाद, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद साहू, नितीश कुमार, गणेश आर्य, विश्वनाथ आर्य, रिमझिम, राजेश्वरी, दृष्टि, नैनसी, अनूप कुमार त्रिपाठी, नीलम मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

गरुण ध्वज पाण्डेय

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button