देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

यादव समाज द्वारा धूम धाम से निकाली कृष्ण बलराम शोभा यात्रा

नगर में जगह जगह हुआ यात्रा का स्वागत यादव महा सभा द्वारा किया गया समाज के उत्क्रष्ट छात्र छात्राओं का सम्मान

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेशन=पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

पन्ना/विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वाधान में भगवान श्री कृष्ण एवं बलराम जी की शोभा यात्रा का कार्यक्रम उत्साह एवं धूम धाम के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम स्थानीय भगवान श्री जुगल किशोर जी मंदिर प्रांगण में संस्कृति मंच पर मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री तथा छतरपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक ललिता यादव उपस्थित रही* कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बुन्देलखंड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बाबूलाल यादव द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि समाज के लोगो को अपने बच्चो को शिक्षा, दिलाने की दिशा में अधिक से अधिक प्रयास करना चाहीए। क्योकि शिक्षा से ही मनुष्य के जीवन का संपूर्ण विकास होता है तथा वह समाज के हर क्षेत्र मे उन्नति करता है। एवं समाज में जो कुरीतिया फैली है उन को एक जुट हो कर समाप्त करने का प्रयास करना होगा। इस दौरान विगत सत्र मे हाई सेकेन्ड्री तथा हायर स्कूल मे उत्क्रष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। जिसमें हायर सेकेन्ड्रीय के 25 तथा हाई स्कूल के 25 छात्रो को सम्मानित किया गया है। तत्पश्चात् शोभा यात्रा भगवान श्री जुगल किशोर जी मंदिर से प्रारंभ हुई जो नगर के मुख्य मार्गो अजयगढ़ चौराहा, बड़ा बाजार, बल्देव जी चौराहा, कटरा बाजार, कोतवाली चौराहा, गांधी चौक होते हुए श्री किशोर जी मंदिर में समाप्त हुई।

इस दौरान अनेक लोग उपस्थित रहें। *पुष्पेन्द्र यादव युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, नत्थु यादव यादव महा सभा के जिला अध्यक्ष, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष , बृजमोहन यादव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष, अरविन्द सिंह यादव, पन्ना की पार्षद श्रीमती कल्पना यादव,* के साथ भारी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहें।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button