SSP NAINITAL के कड़े निर्देश में 24 घंटे के भीतर मुखानी पुलिस ने किया चोरी के राज का पर्दाफाश,अज्ञात चोरों ने सोना चांदी और नकदी पर किया था हाथ साफ,चोरी के माल संग 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Under the strict instructions of SSP NAINITAL, within 24 hours, Mukhani police exposed the theft case, unknown thieves had stolen gold, silver and cash, 03 accused were arrested along with the stolen goods

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
मुखानी… वादिनी हरप्यारी निवासी लोहारिया साल तल्ला मुखानी हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा अज्ञात चोरों द्वारा उसके घर से एक तोले का मंगलसूत्र, 20 तोला चांदी के पाजेब,कमरबंद, कड़ा व नगदी चोरी करने के संबंध में दी गई शिकायत/ तहरीर के आधार पर Fir no.151/24 धारा 305(A)Bns का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक मनोज अधिकारी के सुपुर्द की गयी।
प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु पुलिस टीम गठन के दिए निर्देश दिए गए।अनुपालन में श्री प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी पंकज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज कंगाल ने एवं अन्य जांच पड़ताल के उपरांत आज चोरी में संलिप्त 03 युवकों को स्टील फैक्ट्री कमलवागांजा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तारी-*
*1- महेश कश्यप* पुत्र सुरेंद्र कश्यप निवासी ऊंचापुल हरी नगर थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 24 वर्ष
*2- चंचल सक्सेना* पुत्र बाबू सक्सेना निवासी कुसुमखेड़ा बालाजी बैंकट हॉल थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष
*3- राकेश आर्य* पुत्र स्वर्गीय गोपाल राम निवासी नारायण नगर विक्टोरिया नंबर 1 थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 36 वर्ष
उक्त तीनों आरोपी मजदूरी का काम करते हैं।
*बरामदगी-*
1- पांच पीली धातु के पेंडल
2- एक चांदी का कड़ा एवम नगदी
*पुलिस टीम-*
1- उप निरीक्षक मनोज अधिकारी
2- कांस्टेबल धीरज सिंह सुगड़ा
3- रि0 का0 किशन सिंह राणा
4- रि0का0 अभिनेश शामिल थे।
Subscribe to my channel


