ब्रेकिंग न्यूज़
SSP नैनीताल निकलने अचानक यातायात व्यवस्था चैकिंग पर,यातायात व्यवस्था सम्भालने के बजाय मोटरसाइकिल में बैठ मोबाइल में बात करने में मस्त पुलिस कर्मी को SSP ने किया सस्पेंड,थाना प्रभारी सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों को कड़े निर्देश
SSP Nainital suddenly went for checking the traffic system, instead of managing the traffic system, the police personnel who was busy talking on mobile while sitting on the motorcycle was suspended by the SSP, strict instructions to all gazetted officers including the station in-charge


रिपोर्ट… अनीता पाल
तल्लीताल…प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल आज नैनीताल शहर की यातायात व्यवस्था का दौरे पर निकले। तल्लीताल डॉट पर ट्रैफिक जाम की स्थिति एवं ड्यूटी पर तैनात चीता मोबाइल में कांस्टेबल अनूप सिंह यातायात व्यवस्था सम्भालने के बजाय मोटरसाइकिल में बैठकर मोबाइल में बात करने में मस्त देख एसएसपी नैनीताल द्वारा ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर उक्त कांस्टेबल को तत्काल सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं।
तल्लीताल थाना प्रभारी सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों को यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने एवम अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतें हेतु कड़े निर्देश दिए हैं।
Subscribe to my channel


