अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी के ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट और हत्या की घटना स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी के सेंट्रल मार्केट के पीछे कमलेश ज्वेलर्स शोरूम में हुई लूट और हत्या की घटना खून जमा देने वाली है। कल दिनांक 23 अगस्त की शाम को 7:30 बजे के करीब हथियारों से लैस डाकुओं का शोरूम में घुसना, बेखौफ होकर लूटपाट करना और विरोध करने पर शोरूम मालिकों पर गोलियां दागते हुए निकल भागना, यह साफ दिखाता है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है। जंगल राज इसी स्थिति को कहा जाता है, जहां जिसमें ज्यादा जोर हो, वह अपनी मर्जी से चाहे जो करें। यह एक घटना ही राजस्थान की छवि पर बड़ा बट्टा लगाने के लिए काफी है। राजस्थान सरकार राज्य में निवेश आमंत्रित करने के लिए बड़ा आयोजन करने की मंशा रखती है, और तैयारी भी कर रखी हैं। लेकिन ऐसी घटनाएं निवेशकों को सोचने पर मजबूर कर सकती है। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे और प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा बनाए गए वीडियो में दर्ज है। बदमाशों का एनकाउंटर कीजिए, पकड़िए या उनके घरों पर बुलडोजर चलाईए और बदमाशों पर भी बुलडोजर चलाईए ,लेकिन इस तरह की घटनाएं राजस्थान को बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। यह घटनाक्रम राजस्थान की सरकार और पुलिस के मुंह पर कालिख की तरह पुत गई है, कड़ी और बड़ी कार्यवाही से भी एक कालिख साफ होना मुश्किल है। इस मौके पर आज तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ योगी भी व्यापारियों के बीच में पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे, और उनके साथ भी वही बर्ताव होगा जो उन्होंने व्यापारी के साथ किया है। इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, जयपुर रेंज आईजी अनिल टॉक, भिवाड़ी एसपी सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेई, पूर्व विधायक संदीप यादव, बसपा नेता इमरान खान सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button