अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में बीती रात घर के बाहर खड़ी एक कार को बदमाश चोरी कर ले गया

अरुण शर्मा/भिवाड़ी 9887778826

 

 

भिवाड़ी में बीती रात घर के बाहर खड़ी एक कार को बदमाश चोरी कर ले गया। बदमाश घर के बाहर खड़ी कार को महज 10 मिनट के अंदर ही मास्टर चाबी लगाकर चुरा ले गया। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इसको लेकर पीड़ित ने भिवाड़ी थाने में मामला दर्ज करवाया है और अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की तलाश कर रही है।

भिवाड़ी के अरावली विहार सेक्टर 4 गांधी कुटीर कावेरी अपार्टमेंट में रहने वाले कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र मामराज शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि उसने 21 अगस्त को अपनी कार फ्लैट के पास पार्क की थी और रात में गाड़ी खड़ी करके अंदर सोने चला गया। जब सुबह उठकर देखा तो उसकी कार चोरी हो चुकी थी पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो उसमें रात 2:00 बजे से 3:00 बजे के बीच में एक चोर उसकी गाड़ी को ले जाता हुआ नजर आ रहा है। पीड़ित के द्वारा सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाई गई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है की कॉलोनी में एक बदमाश बड़ी ही आराम से आता है और मात्र 10 मिनट में ही फ्लैट के बाहर खड़ी गाड़ी को स्टार्ट कर लेकर फरार हो जाता है। इस घटना से अब कॉलोनी के लोगों में भी भय का माहौल है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button