अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जिम्मेदारो की चुप्पी से कप्तानगंज बाजार मे मिठाई के नाम पर बिक रहा जहर

कप्तानगंज बाजार में नकली मिठाइयों की आई बाढ़

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – कप्तानगंज जहां पूरे जनपद मे रक्षाबन्धन के पर्व को लेकर उत्सव का महौल है। वही कप्तानगंज के मिठाई व्यवसाई मिलावटी मिठाइयों को बेचकर आम जनमानस के जिन्दगी के साथ खिलवाड़ करने मे जरा सा भी परहेज नही कर रहे है ज़िम्मेदारों की चुप्पी मिलावट खोरो की मंशा को और बढ़वा दे रहा है।

  सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार – कप्तानगंज बाजार में नकली एवं मिलावटी मिठाईयों की बाढ़ सी आ गई है मिलावट खोर व्यापारी ग्राहकों को छूट का झांसा देकर जहां एक तरफ ग्राहकों की जेब तो काट ही रहे है वही दूसरी तरफ मिलावटी मिठाइयों के सहारे ग्राहकों के जान के साथ भी खिलवाड़ करने का आमदा है रक्षाबन्धन का त्यौहार तो मात्र बानगी है कप्तानगंज के मिठाई व्यवसाई हर त्यौहार में अपनी यही मिलावट खोर वाली गतिविधि दोहराते है और जनपद का खाद्य विभाग अपने हिस्से की कमीशन पाकर पूरे मामले से अपने आप को अलग किये रहता है इस सम्बंध मे जब संवाददाता ने खाद्य निरीक्षक से बात करके जानकारी लेना चाहा तो बात नही हो सकी

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button