उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रोडवेज की बसों में दो दिन मुफ्त यात्रा कर राखी बांधेंगी बहनें

चालकों-परिचालकों सहित रोडवेज में छुट्टियां रद्द, हर वक्त मिलेंगी बसें छह दिन तक लगातार ड्यूटी करने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती। रक्षाबंधन के मौके पर परिवहन निगम ने बहनों को दो दिन तक मुफ्त यात्रा कराने का फैसला लिया है। इसे देखते हुए निगम ने कर्मचारियों व अधिकारियों के अवकाश पर छह दिन तक रोक लगा दी है। साथ ही, अनुबंधित व निगम की बसों को ऑन रोड करने के निर्देश दिए गए हैं। लगातार छह दिन ड्यूटी करने वाले चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

परिवहन निगम मुख्यालय से अपर प्रबंध निदेशक राम सिंह वर्मा ने रक्षाबंधन पर्व पर 19 व 20 अगस्त को महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य पर्व और समापन के बाद बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डिपो के एआरएम व क्षेत्र के आरएम को निर्देशित किया है। डिपो के बेड़े की शत-प्रतिशत बसों को दुरुस्त कर ऑन रोड करने को कहा गया है। सभी डिपो लखनऊ व कानपुर तक अनुबंधित के अलावा निगम की बसों का संचालन करेंगे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button