उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में पंचायत राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता में मनाई गयी काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ

डॉ०राजमंगल चौधरी भूमि संरक्षण अधिकारी ने किया कार्यक्रम का संचालन_

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगॉठ मा. मंत्री पंचायतीराज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ओम प्रकाश राजभर की अध्यक्षता में आडिटोरियम सभागार में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ 100 तिरंगा गुब्बारा उड़ाकर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। वहॉ उन्होने शहीदों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धांजलि दिया तथा मोटर साइकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेट किया।

काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उन्होने कहा कि अशफाक उल्ला खान, पं. रामप्रसाद बिस्मिल और ठाकुर रोशन सिंह को 9 अगस्त 1925 को हुए काकोरी रेल घटना का दोषी मानते हुए ब्रिटिस सरकार द्वारा फॉसी की सजा दी गयी थी, जंग-ए-आजादी के लिए हम किरदार निभाने वाले काकोरी रेल एक्शन के महानायको को देश की उनकी शहादत और बलिदान के लिए नमन करना चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि भारत की स्वतंत्रता आन्दोलन में अपना योगदान देने वाले ज्ञात/अज्ञात अमर शहीदों को भी नमन करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होने परिसर में पौधरोपण किया।

      विधायक हर्रैया अजय सिंह ने कहा कि अमोढा कस्बे का स्वतंत्रता संग्राम से पुराना रिस्ता है। यहॉ के वीर जवानों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजो का नीव हिला दिये थे। इस अवसर पर उन्होने वीर जवानों को नमन करते हुए कहा कि जब देश की बात आये तो हम सभी को एक जुट होकर खड़े होना चाहिए। जिला अध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने काकोरी घटना को विस्तारपूर्वक बताया और कहा कि हमारा देश स्वतंत्र हो गया है। हर घर तिरंगा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाय। उन्होने कहा कि सभी लोग अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगायें।

      जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि देश की आजादी का जश्न तथा हर घर तिरंगा के उपलक्ष्य में सरकार के निर्देशानुसार वर्ष भर कार्यक्रम संचालित किया जायेंगा। इस अवसर पर जीजीआईसी एवं बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक महादेवा दूधराम, प्रतिनिधि हरीश पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस, एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, डीडीओ अजय सिंह, डीएफओ जयप्रकाष, उप जिलाधिकारी सदर शत्रुध्न पाठक, डीसी मनरेगा संजय षर्मा, डीपीआरओ रतन कुमार, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, पूर्व विधायक रामललित सहित जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में शहीदों के परिवारजन उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डा. राजमंगल चौधरी एवं शिक्षिका माधवी सिंह ने किया।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button