देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

हरियाली तीज धूमधाम और उत्साह से मनाई 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी के आशियाना आंगन सोसाइटी के निवासियों ने आज हरियाली तीज का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम और उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर महिलाएं लहरिया की साड़ियां पहन के आई और आपस में गले लगा कर एक दूसरे को तीज की बधाइयां दीं, और विभिन्न पारंपरिक गीतों पर नृत्य भी किया। इससे एक दिन पूर्व तीज के उपलक्ष में मेहंदी कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। आज के कार्यक्रम में विजेता महिलाओं को इनाम भी दिए गए। इस मौके पर जेएमवी हुंडई की ओर से गिफ्ट का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग तरह के व्यंजन एवं कपड़ों की स्टाल लगाई गई, जहां निवासियों ने अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद चखा और कपड़ों की खरीददारी भी की। कार्यक्रम के अंत में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कंवरपाल बिधूड़ी जी ने सभी को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम को बहुत उत्साह पूर्वक और मनमोहन रूप से संचालित करने के लिए दीपा अग्रवाल, नीतू सिंह सेंगर और ममता चौहान का विशेष धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आर डब्लू ए के अध्यक्ष कंवर पाल बिधूड़ी और उनकी टीम के पदाधिकारी अनिल वाधवा, ऐडवोकेट आरती सक्सैना, आशीष कुमार अग्रवाल, सी ए प्रमुद जैन, प्रोबीर कुमार, हितेश मक्कड़ के साथ-साथ मयंक अग्रवाल, विकास वर्मा, संतोष दुबे और सोसाइटी के सैकड़ो निवासियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button