बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार
नवीकरण सुसज्जित शाखा समदड़ी का भव्य उद्घाटन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा/आज दिनांक 31.07.2024 को बालोतरा अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा समदडी के नवीकरण सुसज्जित शाखा का भव्य उद्घाटन माननीय श्री अशोक कुमार सिंघवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
अध्यक्ष अशोक सिंघवी ने बताया कि बैंक द्वारा द्वारा सभी प्रकार की ऑनलाईन सुविधा RTGS/NEFT/IFT/IMPS/E-Com/ATM तथा UPI इत्यादि आधुनिक सेवाएं सभी सम्मानीय ग्राहकों को दी जा रही है। एवं लॉकर्स की सुविधा भी उपलब्ध करवा दी गई है। भविष्य में ओर अधिक सेवाएं प्रदान हेतु बैंक प्रयत्नशील है। ग्रामवासियों को बैंकिंग सेवाओं का लाम लेते हुए क्षेत्र के विकास में भागीदार बनना चाहिए। प्रबन्ध संचालक गौतम सिंह जैन ने सभी सम्मानीय नागरिकों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। एवं बैंक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला तथा बैंक से कार्य करने हेतु अनुरोध किया। बैंक के संचालक महेन्द्र कुमार वैद द्वारा सभा का सफल संचालन किया गया एवं बैंकिंग जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सम्मानीय नागरिक प्रकाशचन्द मेहता ने बैंक की गतिविधियों से जुड़ने का आग्रह किया। घेवरराम प्रजापत वकील ने भी सुझाव दिए। बैंक द्वारा मोहनलाल माली एवं निम्बाराम सुथार को सम्मानित किया गया।
बैंक के उपाध्यक्ष श्री गणपतलाल केलड़िया द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को अपना अमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गणपतलाल ढेलड़िया, संचालक महेन्द्र कुमार वैद, भूपतराज कोठारी, चन्द्रा बालड़, हस्तीमल जाटोल, प्रबन्ध संचालक गौतम सिंह जैन, शाखा प्रबन्धक ओमप्रकाश गुजराती एवं सरपंच प्रतिनिधि गोविन्द माली, पूर्व सरपंच चिमनाराम मेघवाल, मोहनलाल माली, बगदाराम प्रजापत, मंगलाराम घांची, चौथाराम प्रजापत, अरविन्द माली, जोधाराम चौधरी, जोतसिंह, किशनाराम चौधरी एव अन्य गणमान्य नागरिक व बैंक स्टॉफ उम्मेदाराम बनिया, हरि प्रकाश पटेल, नैनपुरी गोस्वामी एवं अन्य साथी मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


