देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
आप नेता एवं समाजसेवी रविंद्र मटरू द्वारा नारनौल में 5 दिनों तक मनाया जाएगा हरियाली तीज महोत्सव

नारनौल 30 जूलाई (सतीश कुमार)
हरियाली तीज के त्यौहार पर इस बार आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री एवं समाजसेवी रविंद्र सिंह मटरू द्वारा पांच दिवसीय हरियाली तीज महोत्सव मनाया जाएगा। इस तीज महोत्सव में हरियाणा के जाने-माने कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगें।
*इस बारे में जानकारी देते हुए रविंद्र सिंह मटरू ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 1 अगस्त से होगी। इस दिन पहला कार्यक्रम गांव निवाजनगर में शाम को 4 बजे से रात को 9 बजे तक दुर्गा माता मंदिर में मनाया जाएगा। वहीं 2 अगस्त को डैरोली अहीर के खेल स्टेडियम के पास व्यायाम शाला में शाम को 4 से 9 बजे तक, 3 अगस्त को नारनौल के शनि देव मंदिर के समीप श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट में शाम को 4 बजे से 9 बजे तक, 4 अगस्त को नारनौल में रामेश्वर गार्डन नजदीक सिटी मैरिज पैलेस में शाम को 4 बजे से 9 बजे तक तथा 5 अगस्त को स्टेडियम के पास सैनी आश्रम में शाम को 4 बजे से रात को 9 बजे तक तीज महोत्सव मनाया जाएगा।*
इन कार्यक्रमों में हरियाणवी हास्य कलाकार महेंद्र सिंह झंडू, लकी उड़ान के अलावा हरियाणवी एवं राजस्थानी नृत्य कलाकारों द्वारा लोगों का मनोरंजन किया जाएगा।

Subscribe to my channel


