देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
राजस्थान राज्यपाल ने डॉ ललित के पवार को विशेष सम्मान से नवाजा मारवाड़ क्षेत्र में खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
राजस्थान सरकार के महामहिम राज्यपाल श्री कलराज मिश्र द्वारा राजस्थान राज्य कौशल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति डॉ ललित के पवार को विशेष सम्मान से सम्मानित किया। महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि पूरे मारवाड़ क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत सम्माननीय प्रशासनिक अधिकारी डॉ ललित के पवार जिन्होंने विभिन्न पदों पर राजस्थान एवं भारत सरकार में अपनी विशिष्ठ सेवाएं प्रदान की एवं राजस्थान राज्य की प्रथम राजस्थान राज्य कौशल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति के रूप में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा जयपुर में यूनिवर्सिटी (विश्वविद्यालय) के प्रमुख दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया है, मारवाड़ क्षैत्र के गण मान्य नागरिकों एवं संस्थाओं ने डॉ पंवार को, बधाई शुभकामनाएं संदेश प्रेषित किए हैं। वर्तमान में डॉ ललित के पवार स्वामी विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चैयरमेन के साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा नवगठित जिलों के संदर्भ में गठित कमेटी के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं यह भी मरुधरा क्षेत्र के लिए परम गौरव का विषय है।
Subscribe to my channel


