देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट आकांक्षाओं और अमृत काल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट:- बांठिया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा।

      भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने मंगलवार को केन्द्र की भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए बजट को आर्थिक विकास को बढ़ावा देने, व्यापार सुगमता वाला बताया व विकसित भारत की कल्पनाओं को साकार करने वाला बताया।

          बांठिया ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट 2024-25 विकसित भारत को समर्पित है भारत के युवाओं, मातृशक्ति और किसानों को सशक्त करने वाला यह बजट रोजगार और अवसरों के एक नए युग की शुरुआत करके एक विकसित राष्ट्र के रूप में अग्रसर करेगा।उन्होंने ने केंद्रीय बजट को 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृत काल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट बताया है।उन्होंने कहा, “पीएमएवाई शहरी योजना के तहत 10 लाख करोड़ रुपये का विशाल आवंटन, जिसका लक्ष्य 3 करोड़ घर बनाना, साथ ही 12 नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी देना, शहरी विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाता है।बांठिया ने कहा की मोदी सरकार का बजट विकसित भारत की मजबूत इमारत, देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने और इसके सर्वांगीण विकास,युवाओं-

महिलाओं और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित शानदार बजट है।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button