ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार का किया स्वागत

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व वन राज्य मंत्री श्री विनोद कुमार सविता (अलीगढ़)राजस्थान के चित्तौड़गढ़ एवं उदयपुर यात्रा के दौरान मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार सर्किट हाउस में विश्राम किया, राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की सुबह 7:00 बजे भेंट वार्ता हुई, श्री रमेश पायलट मेवाड़ एवं श्री गोपाल नीलमणि दोनों राष्ट्रीय लीडर ने सांवलिया सेठ के दर्शन करवाए।
चित्तौड़गढ़ में भव्य स्वागत समाज के समस्त प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रमेश पायलट मेवाड़ एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री गोपाल नीलमणि के नेतृत्व में किया गया । इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष सेन समाज बालूराम सेन, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय नाई महासभा के संतोष सेन, प्रदेश कार्यकारिणी लीडर शिवकुमार सेन,विष्णु सेन, विष्णु जालमपुरा, सुरेश कुमार वर्मा प्रगतिशील विचार मंच के अध्यक्ष, भगवान लाल,भारत सेन, अजय सेन, जमनालाल सेन, दिलीप सेन घटियावली, पंकज सेन, अन्य सेन समाज के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
पूर्व मंत्री विनोद कुमार सविता ने समाज को सत्ता एवं संगठन प्राप्त करना है तो जागरुक बनना पड़ेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश पायलट ने समाज के बच्चे , बच्ची को शिक्षित बनने का आवाहन किया । सामाजिक एवं राजनीतिक स्तर पर सेन समाज को सभी राजनीतिक लोगों ने नकारा है। जिससे समाज पीछे की ओर चलाh गया।
जो समाज को आगे बढ़ाएगी इस राजनीतिक पार्टी का सपोर्ट किया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव गोपाल नीलमणि ने समाज को आर्थिक सामाजिक स्तर पर मजबूत बनाने का विचाररखते हुए। राजनीतिक क्षेत्र में बड़े लीडर से पकड़ बनानी होगी।
कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष संतोष सेन एवं बालूराम सेन ने आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


