उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने पर रोजगार सेवक को सचिव ने लगाई फटकार

संवादाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती ( हर्रैया ) – ग्राम पंचायत छपिया बुजुर्ग में रोजगार सेवक राकेश चौहान के द्वारा पानी से भरे तालाब में फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगाई जा रही है । ग्राम प्रधान प्रमोद चौहान एवं रोजगार सेवक राकेश चौहान सरकारी धन को लूटने के प्रयास में जुटे हैं । रोजगार सेवक राकेश चौहान द्वारा ग्राम पंचायत छपिया बुजुर्ग में दो साइडों का मस्टर रोल दिनांक – 27-06-2024 से 10-07-2024 तक जारी किया गया है । दोनों साइडों पर लगातार झमाझम बारिश होने के बाद भी प्रतिदिन 200 मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है और अभी भी मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी के प्रयास में रोजगार सेवक राकेश चौहान जुटे हैं ।

       सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत छपिया बुजुर्ग में मनरेगा फर्जीवाड़ा में रोजगार सेवक राकेश चौहान अहम भूमिका निभा रहे हैं । रोजगार सेवक का उद्देश्य है कि मनरेगा कार्य में मनरेगा मजदूर कार्य करे या न करे हम मस्टर रोल जारी किये है तो मनरेगा मजदूरों की हाजिरी जरूर लगायेंगे । सचिव सतेन्द्र कुमार चौधरी ने रोजगार सेवक राकेश चौहान द्वारा दो साइडो के आनलाइन जारी मस्टर रोल पर पानी से भरे तालाब के मामले में फर्जी हाजिरी लगाने पर नाराजगी जताई है और रोजगार सेवक को पानी से भरे तालाब पर मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाने से मना कर दिया है और रोजगार सेवक को चेतावनी दिया है कि बरसात के दिनों में फर्जी हाजिरी लगाना नियमविरुद्ध है । किसी भी हाल में पानी से भरे तालाब का भुगतान नहीं होगा और सचिव सतेन्द्र कुमार चौधरी ने ग्राम प्रधान प्रमोद चौहान एवं रोजगार सेवक राकेश चौहान को आनलाइन जारी मस्टर रोल जीरो करने का भी निर्देश दिया है । मस्टर रोल पर दिनांक – 07-07-2024 तक रोजगार सेवक राकेश चौहान के आईडी से मनरेगा मज़दूरों की हाजिरी लगी हुई है । इस सम्बंध में ग्राम प्रधान प्रमोद चौहान ने मीडिया टीम को फोन के माध्यम से बताया कि आनलाइन जारी मस्टर रोल दोनों तालाब में पानी भर गया है अब मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी नही लगेगी दोनों तालाबों पर कार्य बन्द है । सचिव सतेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि मामला संज्ञान में है हमने ग्राम प्रधान प्रमोद चौहान और रोजगार सेवक को फर्जी हाजिरी लगाने से मना कर दिया गया है और आनलाइन जारी दोनों तालाबों का मस्टर रोल जीरो करने के लिए भी कहा है । हर हाल में बिना मनरेगा कार्य कराये फर्जी भुगतान नहीं होगा ।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button