अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मनरेगा योजना मे धांधली, बिना काम लग रही फर्जी हाजिरी

प्रधान एवं सचिव द्वारा मनरेगा एक्ट की उड़ाई जा रही धज्जिया -ग्राम पंचायत तंठौडी मे फर्जी तरीके से लग रहा मनरेगा हाजिरी -पिच रोड से पटवरिया सरहद तक मिट्टी कार्य नहीं मिले मजदूर

संवादाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – ( रामनगर ) – विकास खण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत तंठौडी में बिना काम प्रधान एवं सचिव की मिलीभगत से फर्जी हाजिरी लग रही है।

     ग्राम पंचायत तंठौडी मे पिच रोड से पटवरिया सरहद तक मिट्टी कार्य पर 4 मस्टरोल चल रहा है ग्राम प्रधान बिना काम कराए ही मिट्टी कार्य के नाम पर 40 फर्जी मनरेगा मजदूरों की हाजिरी लगवाई जा रही है

सरकार द्वारा भ्रष्ट्राचार को लेकर जोरो टॉलरेंस की बात कही जाती है किन्तु उनके ही मातहत अधिकरी सरकार के नीति पर को ठेंगा दिखाते हुए भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में जुट गए है रोजगार की गारंटी देने वाले सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा ग्राम पंचायत तंठौडी मे धराशाही हो गई है प्रधान द्वारा बिना काम कराए ही परियोजना पर फर्जी हाजिरी लगवाई जा रही है मनरेगा योजना में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए जियो टैग किए जाने का मानक है लेनिक जिम्मेदारों द्वारा उसका भी धज्जियां उड़ाई जा रही है घर बैठे बैठे जियो टैग कर दिया जा रहा है ग्रामीणों के आंखों में धूल झोंककर मस्टर रोल में फर्जी हाजिरी लगाने के लिए मौके पर सी आई बी यानी डिस्प्ले बोर्ड भी नहीं लगाया गया है जब धरातल पर पड़ताल किए गए तो खुलासा हुआ ग्राम पंचायत तठौडी मे पिच रोड से पटवरिया सरहद तक चल रहे चक बंध कार्य पर जारी एक काम पर 4 मस्टर रोल पर एक भी मजदूर काम नही कर रहे है लेकिन प्रधान एवं सचिव की मिलीभगत से वही 40 फर्जी मनरेगा मजदूरो की हाजिरी रजिस्टर मे लगाई जा रही है बिना कार्य कराए प्रधान एवं सचिव द्वारा मस्टररोल मे फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का बंदरबांट हो रहा है यदि निष्पक्ष जांच हो जाए तो कईयों के चेहरे बेनकाब हो जाएंगे और मनरेगा योजना में हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सकेगा। फर्जी हाजिरी के मामले मे संवाददाता ने सचिव के पास फोन किया पर उन्होंने फोन रिसिव नही किया खण्ड विकास अधिकारी रामनगर से भी बात करने की कोशिश की गयी लेकिन उनसे भी बात नही हो सकी। अब देखना यह कि रामनगर ब्लाक प्रशासन के अधिकारियो द्वारा मामले मे कार्यवाही की जाती है या फिर लीपापोती कर मामले को दबा दिया जायेगा आमजनो के प्रश्न बना हुआ है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button