बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
वार्ड नं. 05 बालोतरा के नागरिकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जल, विद्युत और सिवरेज समस्याओं का समाधान करने की मांग

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा: वार्ड नं. 05 के निवासियों ने आज जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए वार्ड में व्याप्त जल, विद्युत और सिवरेज समस्याओं का समाधान करने की मांग की। नागरिकों ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले काफी समय से विद्युत आपूर्ति अनियमित है और डी पी का आवंटन हुए दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक डी पी नहीं लगाई गई है। इसके अलावा, महीनों तक पानी की सप्लाई नहीं की जाती, जिससे ग्रीष्मकाल में समस्या गंभीर हो जाती है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि राशन डीलर द्वारा राशनकार्ड धारकों से घर से ही ओटीपी ली जाती है, लेकिन पिछले दो महीनों से राशन की आपूर्ति नहीं हो रही है। वार्ड की सड़कों की हालत भी अत्यंत खराब है, जिससे पैदल चलना और वाहन लेकर चलना दोनों ही मुश्किल हो गया है।
वार्ड के नागरिकों ने पहले भी स्थानीय प्रशासन और नेताओं से लिखित और मौखिक रूप से समस्या का समाधान करने का आग्रह किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस वजह से वार्डवासियों को जिला कलेक्टर के समक्ष आकर ज्ञापन सौंपना पड़ा।
वार्ड के निवासियों ने जिला कलेक्टर से अनुरोध किया है कि वे विद्युत विभाग, जलदाय विभाग और नगरपरिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश प्रदान कर वार्ड की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से देवी, मीरो देवी, रामू देवी, मंजु देवी, रामेश्वरी देवी, मीमो बानो, बकसु देवी, बबरी बानो, लेरो, कमला देवी, पारू देवी, पिकि देवी, इंद्रा देवी, रेमा देवी, शारदा देवी, सुराया बानो, हनिफा बानो, विष्णु भाई दर्जी, तेजाराम जाटोल, जान मोहम्मद तेली, सुरेश और प्रकाश शामिल थे।

Subscribe to my channel


