बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बीकानेर का अनूठा मानवीय पहल – मेस कर्मचारी की बेटी के विवाह में दिया 3.25 लाख का मायरा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।दिनांक 29/04/2026 को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) बीकानेर ने मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक एकजुटता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 22 वर्षों से मेस में कुक के रूप में सेवाएं दे रहे श्री भीम बहादुर सोनी की पुत्री के विवाह समारोह में 3,25,000 रुपये का मायरा एवं बहुमूल्य आभूषण भेंट किए।

इस अवसर पर आरपीएफ बीकानेर परिवार द्वारा चांदी की पायल, चांदी की अंगूठी, चांदी की कान की बालियां, चांदी के बिछिया एवं सोने की नथ मायरे में प्रदान की गई। यह पहल न केवल कर्मचारी के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि संगठन के भीतर आपसी सहयोग और पारिवारिक भावनाओं को भी दर्शाती है।

कार्यक्रम में सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री पप्पू राम मीणा, श्री सुभाष बिश्नोई, सीआई बीकानेर,श्री अजय महलावत, एसआई श्री रविंद्र कुमार सहित जगबीर सिंह, सुभाष, नवीन कुमार, सोहनलाल, सतीश कुमार, उषा निरंकारी, सीआई लालगढ़ बीकानेर,राजवीर सिंह धारा, शिवराम, प्रवीण कुमार, घनी देवी, राजेंद्र बिजानिया, अनीता, ममता, रजनी, मुनेश कुमारी, रेनू यादव इंटेलिजेंस, कांस्टेबल रामरति सहित अनेक अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

आरपीएफ बीकानेर द्वारा किया गया यह कार्य न केवल बीकानेर बल्कि पूरे संभाग में एक मिसाल बनकर सामने आया है। इस प्रकार का सहयोग और अपनापन विरले ही देखने को मिलता है, जिसने सभी के दिलों को छू लिया।

यह पहल साबित करती है कि आरपीएफ केवल सुरक्षा का दायित्व ही नहीं निभाती, बल्कि अपने परिवार के हर सदस्य के सुख-दुख में भी बराबर की भागीदार है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button