बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

नाबार्ड द्वारा आयोजित बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे बैच का समापन हुआ

पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है - रमेश तांबिया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। श्री गुरु जम्भेश्वर सेवा संस्थान (एसजीजेएसएस) द्वारा नाबार्ड के सहयोग से बकरी पालन का दस दिवसीय तृतीय प्रशिक्षण शिविर का समापन 29 अप्रेल बुधवार को हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रमेश तांबिया ने की। इस अवसर पर डीडीएम बीकानेर अरविंद चाहर, पशु चिकित्सा प्रभारी, नापासर डॉ. वैद प्रकाश चौधरी एवं श्री गुरु जम्भेश्वर सेवा संस्थान के सचिव धर्मपाल उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि नाबार्ड के रमेश तांबिया ने प्रशिक्षण प्राप्त किसानों को संबोधित करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित किसानों के हितार्थ योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। केन्द्र और राज्य सरकार की इस संबंध में अनेक योजनाएं संचालित हो रही है, आप इन योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

पशु चिकित्सा प्रभारी, नापासर, डॉ. वेद प्रकाश चौधरी ने किसानों को बकरी पालन के आर्थिक एवं सामाजिक लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में गोट बैंक की स्थापना से लेकर अब तक की गई उन्नत तकनीक की जानकारी किसानों को दी।

नाबार्ड के डीडीएम अरविंद चाहर ने दस दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण के दौरान किसानों को आधुनिक तकनीक, रोग प्रबंधन, संतुलित पोषण एवं बाजार से जुड़ाव के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान की । साथ ही कहा कि नाबार्ड और एसजीजेएसएस के संयुक्त प्रयासों से दिए जा रहे प्रशिक्षण समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

श्री गुरु जम्भेश्वर सेवा संस्थान के सचिव धर्मपाल ने बताया कि श्री गुरु जम्भेश्वर महाराज की बिश्नोई परंपरा के पर्यावरण संरक्षण, जीव दया एवं सामाजिक सेवा के मूल्यों पर आधारित एक प्रतिबद्ध सामाजिक संस्था है। यह संस्था नाबार्ड के वित्तिय सहयोग से बीकानेर जिले में 120 बकरी पालक किसानों के साथ सक्रिय रूप से कार्यरत्त है। इसके अतिरिक्त संस्था द्वारा भरतपुर जिले में 120 किसानों के साथ गाय आधारित पशुपालन कार्यक्रम संचालित कर रही है।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button