नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
रामपुरा में शहीद बद्रीप्रसाद राईकुवर की प्रतिमा का अनावरण, नगर गौरव दिवस पर विधायक अनिरुद्ध मारू ने किया नमन

मनासा – रामपुरा
*रामपुरा में शहीद बद्रीप्रसाद राईकुवर की प्रतिमा का अनावरण, नगर गौरव दिवस पर विधायक अनिरुद्ध मारू ने किया नमन*
*पुलिस वर्दी में स्थापित हुई शहीद की प्रतिमा, बोले विधायक- बलिदान हमें देश सेवा की प्रेरणा देता रहेगा* *
नगर परिषद रामपुरा द्वारा आयोजित ‘शहीद बद्रीप्रसाद राईकुवर प्रतिमा अनावरण एवं नगर गौरव दिवस’ कार्यक्रम देशभक्तिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने पुलिस वर्दी में स्थापित अमर शहीद की प्रतिमा का अनावरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
*शहीद के साहस को किया नमन*
विधायक मारू ने शहीद बद्रीप्रसाद राईकुवर के अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें सदैव देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
*देशभक्ति के रंग में रंगा रामपुरा*
नगर गौरव दिवस पर पूरे रामपुरा में अभूतपूर्व उत्साह दिखा। पूरा वातावरण देशप्रेम और सम्मान के भाव से ओतप्रोत रहा। जनसमुदाय का जोश और देशभक्ति का जज्बा प्रेरणादायी रहा।
*ये रहे उपस्थित*
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र मालवीय, जिला उपाध्यक्ष टीना चंदन देवड़ा, मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश जैन, नगर परिषद अध्यक्ष सीमा जितेंद्र जागीरदार, दीपक मरर्च्या, गोविंद सोनी सहित समस्त पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे
ब्यूरो,,,दशरथ माली चचोर

Subscribe to my channel


