धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

ओशी फाउंडेशन और विश्व हिंदू परिषद द्वारा झुग्गियों में मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन

 

ओशी फाउंडेशन और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के भिवाड़ी प्रखंड द्वारा सेक्टर 2 यूआईटी की गरीब बस्तियों में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य झुग्गियों में रहने वाले लोगों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना था।

इस अवसर पर डॉक्टर सतीश तंवर, डॉक्टर जनार्दन जी और अन्य डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ का पैनल उपस्थित रहा। लगभग 125 मरीजों की शुगर और बीपी की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गईं। इसके साथ ही, ORS के पैकेट और अन्य दवाओं का भी वितरण किया गया। बच्चों को फल वितरित किए गए ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके।

इस चिकित्सा शिविर में स्थानीय समाजसेवकों और संगठन के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख अतिथियों में प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, जिला संपर्क प्रमुख गिरिराज प्रसाद गुप्ता, जिला सह मातृशक्ति संयोजिका देवकी तंवर, उपाध्यक्ष राजेश यादव, मंत्री सचिन राय और ओशी फाउंडेशन के डायरेक्टर विवेक शर्मा शामिल थे। इसके अलावा सीमा, शंकर सिंह और अन्य विहिप कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

यह चिकित्सा शिविर ओशी फाउंडेशन के “ओपन एयर क्लास” कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसमें झुग्गियों में रहने वाले बच्चों और परिवारों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इस शिविर ने समुदाय के लोगों को उनकी बीमारियों के समाधान के बारे में जागरूक किया और उन्हें मुफ्त चिकित्सा सहायता प्रदान की।

ओशी फाउंडेशन और विहिप का यह प्रयास सराहनीय है, जो समाज के वंचित वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रहा है। भविष्य में ऐसे और भी शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button