बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

मानवता की मिसाल कायम करने वाली विरल शख्सियत थे ठा.नाहर सिंह:- बांठिया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा।

   भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने जोधपुर के पावटा स्थित जसोल हाउस पहुँचकर कर महान मानवतावादी लेखक,आधुनिक दुर्गादास, स्थितप्रज्ञ, निर्लिप्त, योगीराज,

मारवाड़ की शान,बालोतरा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान ठा नाहर सिंह “जसोल” के निधन के बाद उनके निवास स्थान पर पहुँचकर कर श्रदांजलि अर्पित की।

     भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने मारवाड़ की विरासत के पुरोधा के रूप में पहचान रखने वाले मेहरानगढ़ म्यूजियम व सिटी पैलेस उदयपुर के पूर्व डायरेक्टर ठाकुर नाहर सिंह जसोल के जोधपुर आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि अर्पित कर उनके परिवारजनों से मिले।बाठिया ने बताया कि ठा नाहर सिंह हिंदी, राजस्थानी के कुशल लेखक थे।उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखीं। मेहरानगढ़ के निदेशक रहने के दौरान उन्होंने राजस्थानी और राजस्थानी कलाकारों को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए।जसोल राजपूत और चारण संबंधों के विशेषज्ञ थे।मानवता की मिसाल कायम करने वाली विरल शख्सियत नाहर सिंह का सदैव के लिए इस दुनिया को अलविदा कहना हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।मारवाड़ में प्राणी मात्र ही नही जीव दया और अपनत्व की प्रति मूर्ति जिनकी कलम की धार को डॉ सुभद्रा कुमारी चौहान साहिबा ने हौसले की उड़ान जैसे शब्दों में व्याख्या से सुशोभित किया। अपने काव्य संग्रह में बेबाकी से मां सरस्वती के पुत्र जिनकी लेखनी इतिहास हो या भूगोल, दर्शन शास्त्र हो राजपुत समाज की वंशावली, देश दुनिया और धर्म संस्कृति सभ्यता के साथ इतिहास को अपने शब्दों में जीवित रखा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button