खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
कोटकासिम कस्बे के लाडपुर में स्थित बाबा सोमनाथ मंदिर में आयोजित संत सोमनाथ महाराज के 24वें पुण्य स्मृति कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
तपोस्थली (लाडपुर) कोटकासिम में उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री, गोरक्षपीठाधीश्वर माननीय श्री योगी आदित्यनाथ का हेलीपेड पर राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर राजस्थान सरकार राज्य मंत्री संजय शर्मा एवं तिजारा विधायक मंहत बाबा बालक नाथ योगी द्वारा स्वागत सम्मान व अभिनंदन किया

जयबीर सिंह ब्यूरो हैड (कोटकासिम)राजस्थान

तपोस्थली (लाडपुर) कोटकासिम में आज उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री गोरक्षपीठाधीश्वर माननीय श्री योगी आदित्यनाथ , राजस्थान सरकार राज्य मंत्री संजय शर्मा, देश के कोने-कोने से पहुंचे पूजनीय सिद्ध योगी- संत पीरों , योगेश्वरों की पावन उपस्थिति में श्री श्री 1008 कैलाशवासी श्री सोमनाथ जी महाराज के तृतीय आठमान भंडारा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के भव्य आयोजन व व्यवस्था में सहयोग के लिए समस्त श्रद्धालुओं -भक्तजनों व स्थानीय ग्रामीणों का बहुत-बहुत आभार किया – *महंत बाबा बालक नाथ*
*यू पी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, नेता हमेशा बांटने की कोशिश करते हैं जो हमारे देश की एकता और अखंडता के लिए घातक है।*
कोटकासिम के लाडपुर में स्थित बाबा सोमनाथ मंदिर में आयोजित संत सोमनाथ महाराज के 24वें पुण्य स्मृति कार्यक्रम में शामिल हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, पहले भारत के पास सब कुछ था इसके बाद भी हमारा देश गुलाम हो गया, हमें इसका कारण इसकी जड़ में जाकर खोजना पड़ेगा। जब कोई बीमारी होती है तो उसका इलाज भी होना चाहिए, वह मनुष्य ज्यादा समय तक स्वस्थ रह सकता है जो बीमारी से पहले उसका इलाज करें, लेकिन बचाव करने के बाद भी अगर बीमारी आ रही है तो समय से उसका इलाज जरूरी है। पहले सावधानी जरूरी है लेकिन जब कैंसर होता है तो उसकी सर्जरी भी करनी पड़ती है। हमारा जो कुछ भी है वह हमारे देश के लिए और सनातन धर्म के लिए समर्पित होना चाहिए। इस अवसर पर तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ योगी, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


