अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत बनकेगांव में सरकारी धन पर डाका डाल रहे ग्राम प्रधान बनके गांव

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन

 

खेसरहा (सिद्धार्थनगर ) – विकासखण्ड खेसरहा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बनकेगांव में विकास के नाम पर सरकारी धन पर ग्राम प्रधान डाका डाल रहे हैं । ग्राम प्रधान का राजनीतिक दल से जुगाड़ बैठाकर अधिकारियों / कर्मचारियों पर दबाव बना कर भ्रष्टाचार की घटना को अंजाम दे रहे हैं । कई बार ग्रामीणों द्वारा भ्रष्टाचार को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों / कर्मचारियों से दूरभाष पर शिकायत किया। लेकिन जांच एवं कार्रवाई के नाम पर भ्रष्टाचार के मामले को रफा दफा कर देते हैं ।

           सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत बनकेगांव में बूधा नाला की सफाई कार्य मनरेगा मजदूरों से होने के बजाय जेसीबी से कराया जा रहा है।जो गरीब मजदूरों के हक में डाका डालने का काम किया जा रहा है।और इस कार्य को बड़े ही आसानी से सचिव एपीओ जेई ग्राम प्रधान मिलकर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।बाद में इस कार्य को मनरेगा योजना में तब्दील कर देंगे। जिससे सरकारी धन का बंदर बांट आसानी से हो सके।

जबकि बूधा नाला पर मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगा कर कई बार सफाई कार्य दिखाया जा चुका है। मीडिया द्वारा ग्राम पंचायत बनकेगांव में धरातलीय पड़ताल किया तो पता चला कि जितने कार्य का आनलाइन मस्टर रोल जारी होता है उस स्थान के आस पास कोई मनरेगा कार्य न तो चल रहा है और न ही पहले कोई मनरेगा कार्य हुआ है न धरातल पर काम होता है। केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा को धराशाई करने में बनके गांव लगा है। अब देखना यह है कि योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति कितना सफल होता है या फिर बनके गांव में धराशाई होता है।

इस समय में कोई मनरेगा मजदूर कार्य नही कर रहे हैं एवं सचिव अमित कुमार से सम्पर्क किया तो फोन स्विच ऑफ था।उक्त प्रकरण में खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि साइडों की जांच कराया जायेगा यदि जांच में मनरेगा कार्य फर्जी मिला तो दोनों साइडों का भुगतान नही होगा ।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button