बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया ने केंद्रीय कला एवं पर्यटन मंत्री शेखावत का किया स्वागत

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने रविवार को जोधपुर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने रविवार को जोधपुर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।इस दौरान बांठिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सगठनात्मक चर्चा की।उसके बाद बांठिया ने जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत के मोदी सरकार के तीसरे कार्यालय में केंद्रीय कला एवं पर्यटन मंत्री बनने के बाद पहली बार जोधपुर आगमन पर
माला व गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।बाद में आयोजित अभिनंदन समारोह में भाग लिया।

Subscribe to my channel


