देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया ने जैसलमेर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अभिवृद्धि राशि का हस्तांतरण समारोह में लिया भाग

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने जैसलमेर प्रवास के दौरान सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग द्वारा पूरे राजस्थान में जिला स्तर पर आयोजित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की अभिवृद्धि राशि का हस्तांतरण समारोह में भाग लिया।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने जैसलमेर प्रवास के दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लिया।इस दौरान बाठिया ने जैसलमेर विधायक छोटू सिंह से भी मुलाकात की।बांठिया ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 15 प्रतिशत बढ़ी हुई राशि लाभार्थियों के खातों में सीधे हस्तांतरण (डीबीटी) की गई है। मुख्य मंत्री ने झुंझुनूं केशव आदर्श विद्या मंदिर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम
में बटन दबाकर 88.44 लाख लाभार्थियों के खाते में 1037 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डीबीटी की तो सभागार तालियों से गूंज उठा। एक अप्रैल 2024 से पेंशन राशि एक हजार रुपए से बढ़ाकर 1150 रुपए कर दी गई है।इस दौरान बांठिया ने जैसलमेर जिला कलेक्टर प्रतापसिंह,अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुन्नीराम,जिला परिषद सी ई ओ भागीरथ विश्नोई से भी मुलाकात की।

Subscribe to my channel


