बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भंडारी ने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा में किया समर्पित :चौधरी

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे सुन्दरसिंह भंडारी की पुण्य तिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु,कार्यक्रम जिला संयोजक खेताराम प्रजापत,सह संयोजक सुनील वैष्णव के निर्देशन में व पचपदरा विधायक अरुण चौधरी पूर्व सभापति पारस भंडारी नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया की उपस्थिति में सुन्दरसिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि सुंदरसिंह भंडारी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से थे व उन्होंने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित कर दिया आज ऐसे महापुरुषों के बलिदान से भाजपा परिवार विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन पाया है।
जिला अध्यक्ष राजगुरु ने कहा कि भंडारी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर संगठन का कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम जिला संयोजक खेताराम प्रजापत,जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा,मालाराम बावरी,नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया,पूर्व सभापति पारस भंडारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुन्दरसिंह भंडारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर जिला के मंडल अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


