
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा बालोतरा शहर में पिछले 20 दिन से कमल प्याऊ संचालित की जा रही है।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु के निर्देशन व जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा व सहयोग कर्ता रमेश प्रजापत,राजू माली की देखरेख में प्याऊ का संचालन किया जा रहा है व निर्जला ग्यारस के पावन पर्व पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आमजन को स्वास्थ्य वर्धक शीतल पेय पदार्थ भी पिलाया गया जिसकी राहगीरो ने बहुत ही सराहना की है।
जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा ने कहा कि भीषण गर्मी व हिट वेव को देखते हुए पचपदरा विधायक अरुण चौधरी द्वारा इस प्याऊ का शुभारम्भ किया गया था जो कि निरंतर चल रही है जिसकी व्यवस्था मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे,राजू माली,रमेश परमार सहित सदस्य संभाल रहे है आज निर्जला ग्यारस के पावन पर्व पर सेवा ही संगठन है कि भावना को चरितार्थ करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहगीरों को ठंडा पेय पदार्थ भी पिलाया गया ताकि आमजन को गर्मी से राहत मिल सके सेवा करना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के संस्कार में विहीन है।
बालोतरा मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया ने कहा कि भाजपा जिला बालोतरा संचालित इस प्याऊ से आमजन को गर्मी से राहत मिल रही है पूर्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा परिंडे लगवाएं गए थे व आगामी दिनों में पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत,गोविन्द सिंह कालूड़ी,नैना राम सुंदेशा,गौतम माली,किशोर पंवार,आनंद दवे,अशोक सिंह सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


