देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जलदाय विभाग ने एक माह में चालू करवाए 42 नलकूप

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

बालोतरा, 18 जून। बालोतरा वृत के अन्तर्गत विद्युत संबंध एवं अन्य कारणों से विगत बंद पड़े 42 नलकूपों को चालू करवाया।

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता बाबूलाल मीणा ने बताया कि जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव के मार्गनिर्देशन में विद्युत विभाग एवं जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की सतत प्रयासों एवं प्रभावी मॉनीटरिंग से बालोतरा वृत के 42 नलकूप चालू करवाये गये।

उन्होंने बताया कि बालोतरा वृत के अन्तर्गत सिवाना, सिणधरी, गिडा, पाटोदी क्षेत्र में 01 माह के अन्तर्गत 42 नलकूप चालू करवाये गये। जिनसे 62 गांव एवं ढाणियों के आमजन को इस भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध कराने से भारी राहत मिल रही है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button