उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
सेवा आयोग की परीक्षा पास कर तीन मित्र बने अधिकारी
कर्म कहाँ निशफल होगा, आज नहीं तो कल होगा

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
*सफलता*
बस्ती – बस्ती अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर तीन मित्र सांख्यिकी विभाग में अधिकारी पद पर चयनित हुए हैं। तीनों मित्रों ने एक साथ पढ़ाई और तैयारी की और सफल होकर घर, परिवार व गांव का नाम रोशन किया है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के बेलहरा निवासी कुंवर प्रतीक सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह,
सचिन त्रिपाठी पुत्र भूपेन्द्र मणि त्रिपाठी की प्रारंभिक शिक्षा आनंद इंटर कॉलेज बेलहरा में हुई।
साकेत महाविद्यालय अयोध्या से
पीजी किया और इलाहाबाद में एक ही कमरे में रहते हुए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की और दोनों मित्रों का चयन सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पद
पर हुआ है। इनके साथ अभिनेश्वर मिश्र निवासी गंगापुर हरैया के निवासी हैं। उनका चयन शोध अधिकारी (सांख्यिकी)के पद पर हुआ है। तीनों के चयन पर परिजन महेन्द्र मिश्र, दुर्गावती मिश्रा, रितेश सिंह, इंद्रजीत सिंह, गायत्री सिंह, मिथिलावती देवी, भूपेन्द्र मणि त्रिपाठी, विश्वजीत सिंह, विजय प्रताप सिंह, मित्र संजीव कुमार वर्मा,अश्वनी यादव,प्रभात चौधरी,आदि ने बधाई दी।

Subscribe to my channel


