जम्मू कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़
रियासी में संदिग्ध आतंकी हमले के बाद तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी 10 की मौत

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार
जम्मू/कश्मीर
रियसी न्यूज
जम्मू, 09 जून: अधिकारियों ने कहा कि रविवार शाम रियासी जिले में संदिग्ध आतंकी हमले के बाद तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
आधिकारिक सूत्रों ने समाचार एजेंसी न्यूज को बताया कि रियासी जिले के तेरयाथ के कांडा इलाके में बस पर हमला हुआ।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने बस पर गोलीबारी की, जिस दौरान चालक घायल हो गया और वाहन पर नियंत्रण खो बैठा.
“बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। उनमें से कुछ को गोली भी लगी है.”
तीर्थयात्रियों से भरी बस कटरा से माता वैष्णो देवी के आधार शिविर शिव खोरी मंदिर जा रही थी।
इस बीच, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया और सुरक्षा बलों का अतिरिक्त बल भी घटनास्थल पर पहुंच गया

Subscribe to my channel


