उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बोलेरो और बाइक की टक्कर से दो युवक हुए घायल

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती। वाटरगंज बस्ती के रहने वाले दो युवकों का बोलेरो और बाइक की टक्कर से घायल हो गये। जिनको 108 एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हरदिया चौराहे के पास रवि उम्र 20 वर्ष एवं पुरन उम्र 32 वर्ष और वाटरगंज से बड़ेबन की ओर ड्यूटी पर जा रहे थे तभी अचानक दूसरी तरफ से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। यह घटना हरदिया चौराहे के पास हुई जिसमें दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीर अमर ने तत्काल एंबुलेंस के लिए 108 पर फोन लगाया और साथ ही साथ पुलिस को भी सूचना दी गई। एंबुलेंस कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंच गई। एंबुलेंस में मौजूद ई.म.टी चंदन तिवारी द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

Subscribe to my channel


