देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

शनि जयंती पर हुआ विशाल भंडारे एवं रागनी कंपटीशन का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

भिवाड़ी में हरियाणा राजस्थान सीमा पर स्थित धारूहेड़ा के महेश्वरी गांव में शनि जयंती पर विशाल भंडारे एवं रागनी कंपटीशन का आयोजन ग्राम वासियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों ने न्यायाधीश कर्म फल दाता शनि देव जी का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रसाद ग्रहण किया। रागिनी कंपटीशन में नरदेव बेनीवाल, मनोज चौधरी, अनु तंवर, डांसर कशिश चौधरी, व बाल कलाकार पवन प्रेमी ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर राजेश प्रधान, संदीप, दलेल, राजेश, राजू, बलकेश, उधम, प्रकाश, बलबीर, वीर सिंह, सतीश, रविंद्र, चंदन, सतबीर एवं समस्त ग्राम वासियों सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button