अपराधब्रेकिंग न्यूज़
कमल सिंह बंजारा को एक वर्ष के लिए किया गया जिलाबदर*

जिला संवाददाता :- करण सिंह ठाकुर
गुना। कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री पंकज श्रीवास्तव के प्रतिवेदन के आधार पर जिले के एक आदतन अपराधी को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किये जाने के आदेश जारी किए हैं।
पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर कमल सिंह पुत्र मेम्बर बंजारा, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम नागनपुर थाना राघौगढ़ जिला गुना को एक वर्ष के लिए जिला गुना एवं उसके आस-पास के जिलों भोपाल, राजगढ़, शिवपुरी, विदिशा एवं अशोकनगर की सीमा से बाहर चले जाने का आदेश दिया गया है। साथ ही उन्होंने उक्त आदतन अपराधी को 24 घंटे के भीतर गुना जिला छोडने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह कार्रवाई म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम-1990 के प्रावधानों के अंतर्गत की है।
Subscribe to my channel


