अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम पंचायत में मनरेगा बना भ्रष्टाचार का जड़

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
खेसरहा-केन्द्र सरकार के महत्वाकांक्षी योजना को धराशाई करने में खेसरहा ब्लाक के ग्राम पंचायत बनकेगांव का मामला।
मामला बनकेगांव का है यहां मनरेगा मजदूरों कि हाजिरी लग जाती है लेकिन धरातल पर मजदूरों कि जगह धड़ल्ले से जे सी बी से कार्य कराया जा रहा है।
इस ग्राम पंचायत कि जमीनी हकीकत आप सब के सामने है किस तरह से जे सी बी से कार्य कराया जा रहा है।
भ्रष्टाचार में इस तरह संलिप्त ग्राम पंचायत पर कार्यवाही क्यों नही होती इनकी मनमानी रवैया पर रोक कब लगेगी।
इस ग्राम पंचायत में नाला सफाई कार्य चाहे पोखरा सुंदरीकरण कार्य सब में जे सी बी से कार्य कराया जा रहा है।
ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरों कि जरूरत केवल कागजों में खानापूर्ति के लिए कि जाती है।
इस ग्राम पंचायत में मजदूरों के खाते में भेजें गये मजदूरी को निकालने के लिए रोजगार सेवक काफी है जो घर बैठे मजदूरी निकलवा लेते हैं।
सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत में तमाम काम कराये गये हैं। जहां मजदूर नही जी सी बी द्वारा काम कराया गया है।
ग्रामीणों का फोटो आंनलाइन कर फर्जी तरीके से सैकड़ों मजदूरों द्वारा कार्य कराए जाने का मामला ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना है।
खंड बिकास अधिकारी सूचना के बावजूद भी कार्रवाई नहीं करते बाद में उसी पर भुगतान कर देते हैं बिना स्थलीय जांच किये।
Subscribe to my channel


