बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
विधायक ताराचंद सारस्वत ने स्वायत शासन मंत्री को लिखा पत्र श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड के पास डाले गये कचरे को उठाया जाये

ब्यूरो चीफ डॉ. राम दयाल भाटी बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर। तोलाराम मारू श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर।
श्रीडूंगरगढ़ से उतर दिशा में नगरपालिका द्वारा निर्धारित स्थान पर वेस्ट कचरा काफी वर्षों से डाला जा रहा है। जिसके कारण बसों आने वाले यात्रियों को भयंकर दुर्गंध आती है। जहां पर वन भूमि भी है।यहां काफी मांसाहारी कुत्ते स्वान होने से पशुओं को खा जाते हैं। निर्धारित क्षेत्र कचरे से पूरा भर गया है । विधायक महोदय चाहते हैं कि कचरे का पूर्ण निस्तारण हो। इसके लिए स्वायत शासन मंत्री को पत्र देकर सम्पूर्ण स्तिथि से अवगत कराया है। श्रीडूंगरगढ़ के एक मात्र ऐसे प्रथम विधायक ताराचंद्र जी है जिन्होंने इस गंभीर जन समस्या को समझा है। प्लास्टिक गंदे कचरे के कारण पर्यावरण दुषित हो रहा है। कालू बास के नागरिकों ने तथा कालू रोड पर आने जाने वालो ने इस अच्छी पहल के लिए जागरूक विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार व्यक्त किया है।

Subscribe to my channel


