अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

द्रोणाचार्य जिम के सामने से मोटरसाईकिल चोरी की वारदात मे भिवाडी पुलिस को मिली बडी सफलता

 वारदात का 48 घण्टे मे किया खुलासा वरदात को अन्जाम देने वाले चोर व खरीददार कबाडी सहित दो मुलजिमानो को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

 आरोपीयो के कब्जे से चोरी गई मोटरसाईकिल को किया बरामद उक्त घटना पर श्रीमान् द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को मध्य नजर रखते हुये थानाधिकारी हरदयाल सिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर जल्द से जल्द मुल्जिमों की पहचान कर दस्तयाब करने के निर्देश दिये गए। जिस पर श्रीहरदयालसिंह उप निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम सदस्यों द्वारा मुखबीरों से सम्पर्क किया गया व घटना के आस पास व ईलाका थाना मे लगे सीसीटीवी केमरो को चेक किया गया एव तकनीकी माध्यम से साक्ष्य संकलित किये गये घटना को अन्जाम देने वाला मुलजिम रवि यादव निवासी सीथल थाना भिवाडी व मोटरसाईकिल खरीददार कबाडी शाकिर खान निवासी शिकरावा थाना पिनग्वा

जिला नुह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाईकिल हीरो होण्डा सीडी डिलक्स को किया बरामद । प्रकरण का अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तारी :- प्रकरण मे मुल्जिम

1. रवि पुत्र श्रीभगवान जाति अहीर उम्र 23 साल निवासी सीथल थाना भिवाडी जिला खैरथल राज०

2. शाकीर पुत्र सहाबुदीन जाति मेव उम्र 25 साल निवासी चौकीया मोहल्ला सिकरावा थाना पिनग्वा जिला नुह मेवात हरियाणा

बरामदगी :- एक मोटरसाईकिल हीरो होण्डा सीडी डिलक्स आरजे 02 एस एफ 3630

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button