राशन वितरण में लापरवाही: गुना के जिला आपूर्ति अधिकारी निलंबित
जिला संवाददाता :- करण सिंह ठाकुर
गुना- राशन वितरण में लापरवाही बरतने पर गुना जिले में पदस्थ जिला आपूर्ति अधिकारी एस वी जैन को कमिश्नर ग्वालियर संभाग दीपक सिंह ने सस्पेंड कर दिया है।
इस संबंध में जारी आदेश में बताया गया है कि जैन को बार-बार निर्देशित करने के बाद भी उनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की गई। शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं में रुचि नहीं ली गई और राशन वितरण में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही अपने अधीनस्थ अमले के विभागीय कार्यों की मॉनिटरिंग नहीं की गई और मनमाने तरीके से कार्य किया गया। उनके द्वारा शासकीय दायित्वों के निर्वहन में पूर्ण लापरवाही बरती जा रही है जो मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम का स्पष्ट उल्लंघन होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।
ऐसी स्थिति में कमिश्नर ग्वालियर संभाग ग्वालियर ने एस वी जैन जिला आपूर्ति अधिकारी गुना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उन्हें जिला कार्यालय अशोकनगर अटैच किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियम अनुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Subscribe to my channel


