उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
परसा जप्ती में फर्जी 38 मनरेगा मजदूरो की लग रही हाजिरी मजदूर नदारद
_प्रधान एवं सचिव की मेहरबानी से मनरेगा के उपस्थिति पंजिका मे मजदूरों की लग रही हाजिरी_ _भष्टाचार की बहती गंगा मे डुबुकी लगा रहे प्रधान एव सचिव_ _कही देर न हो जाए मजदूरो को पहुंचने में धरातल पर गृहस्थी मे व्यस्त मजदूर_

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती (रुधौली ) – विकाखण्ड रुधौली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत परसा जप्ती मे गड़ही खुदाई कार्य में फर्जीवाड़ा का सिलसिला जारी है।
प्राप्त सामाचार के अनुसार – ग्राम पंचायत परसा जप्ती के राजस्व गांव पड़री मे सामुदायिक भवन के सामने पोखरा कार्य 4 मस्टरोल जारी हुआ है लेकिन धारतल पर एक भी मूजदूर काम करते नही मिले । सभी मजदूर नदारद है लेकिन प्रधान एवं सचिव की मिलीभगत से फर्जी 38 मनरेगा मजदूरो की हाजिरी लगाई जा रही है। प्रधान एवं सचिव खुलेआम मनरेगा एक्ट की धज्जिया उड़ा रहे है । प्रधान एवं सचिव ऊच्च अधिकारियो के आंखो में धूल झोकर कर सरकारी धन का दुरउयोग कर रहे है। सूत्रो के मुताबिक – ग्राम प्रधान ब्लाक प्रशासन के जिम्मेदारो से दुरभि सन्धि करके ग्राम पंचायत के विकास कार्यो के सरकारी धन पर डाका डाल रहे है जिले के अधिकारियो को गुमराह करके प्रधान सचिव एव जेई ( तकनीकी सहायक ) भष्टाचार की बहती गंगा मे ड्रुबुकी लगा रहे है। प्रधान एव सचिव की मिलीभगत से मनरेगा मजदूरो की चल रही फर्जी हाजिरी के सिलसिले से सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है प्रधान सरकारी खजाने को खाली करने में मस्त है। प्रधान एव सचिव के कार्यो से उच्च अधिकारियो के ऊपर सवाल खड़ा हो रहा है।
Subscribe to my channel


