कुचामन सिटीदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
तक्षशिला लाईब्रेरी में बड़ी धूम धाम से मेवाड़ के 13 वे शासक महाराणा प्रताप जी का जन्मोत्सव मनाया

कुचामन सिटी से हर्षित अग्रवाल
कुचामन सिटी :-शिक्षा नगरी की तक्षशिला लाईब्रेरी में बड़ी धूम धाम से मेवाड़ के 13 वे शासक महाराणा प्रताप जी का जन्मोत्सव मनाया गया। महाराणा प्रताप जी की फोटू पर तिलक और माला लगा कर मिठाई बाटी। भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा ने बताया की महाराणा प्रताप का जन्म 09मई 1540 में हूवा था और 1597 में वीरगति प्राप्त कर ली थी। 13 वे शासक व मुगल साम्राज्य के खिलाफ अपनी बहादुरी और उत्साही रक्षा के लिए जाने जाते थे। वह भारत के सबसे बहादुर राजपूत शासकों में से एक थे, जिन्होंने 35 वर्षों तक राजस्थान के मेवाड़ पर शासन किया।
समाज सेवी नवल सिंह गुढ़ा ने बताया की इस वर्ष महाराणा प्रताप की 482वीं जयंती है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, महाराणा प्रताप जयंती 9 मई को पड़ती है। लेकिन भारत में, योद्धा राजा की जयंती हिंदू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है, जो 2 जून को पड़ती है। युवा नेता महावीर सिंह चंपावत ने बताया की मुगल सम्राट अकबर का इरादा गुजरात की आर्थिक शक्ति के लिए एक स्थिर मार्ग सुनिश्चित करने के लिए शेष मेवाड़ को सुरक्षित करना था। 1572 में महाराणा प्रताप के राज्यारोहण पर, मुगल सम्राट अकबर ने उन्हें मुगल साम्राज्य का जागीरदार बनने के लिए मनाने के लिए कई राजनयिक मिशन भेजे, जैसा कि क्षेत्र के अन्य राजपूत शासकों ने किया था, क्योंकि महाराणा प्रताप ने व्यक्तिगत रूप से अकबर के सामने समर्पण करने से इनकार कर दिया था। यह सुनिश्चित करना कि युद्ध अपरिहार्य होगा।
तथा इस अवसर पर साथ में समाज सेवी व दैनिक भास्कर के संवाददाता अभिमन्यु जोशी का भी माला साफा पहनाकर जन्म दिन की शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर समाज सेवी नवल सिंह गुढ़ा, युवा नेता महावीर सिंह चंपावत, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा,नार्शिंग ऑफिसर भवर लाल, नरेन्द्र कालेर, मंजू चौधरी,किरण,दिलीप गौड़, सुभाष मकवाणा,मोहित बागड़ा,विकास जोशी सहित छात्र , छात्राए मौजूद थे।
Subscribe to my channel


